श्याम नगर में परमहंस महाराज का भव्य आगमन, मोटरसाइकिल रैली और डांडिया नृत्य के साथ हुआ स्वागत
Paramahamsa Maharaj arrives in Shyam Nagar with a grand welcome, motorcycle rally and dandiya dance.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ स्थित श्याम नगर में बिहार के बक्सर क्षेत्र के छोटका राजपुर से पधारे स्वामी जी परमहंस महाराज का भव्य स्वागत किया गया। स्वामी जी का आगमन बिहार के बांका से हुआ, स्वामी जी जिला मुख्यालय के शहरकोल पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में उनके भक्तों ने उनका स्वागत करते हुए मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से उन्हें श्याम नगर लाया, जहां मौके पर मौजूद बड़ी संख्या में भक्तों ने स्वागत किया। भक्तजनों ने इस दौरान डांडिया पेश करते हुए नृत्य किया। मौके पर भक्तजनों के द्वारा जमकर जयकारा भी लगाया गया। वही स्वामी जी का काफिला श्याम नगर के ब्रह्म विद्यालय आश्रम पहुंचा, वहां एक बार फिर मौके पर मौजूद आश्रम के संतों और वरिष्ठ सेवादारों ने उनका स्वागत करते हुए जयकारा लगाया। मौके पर आदिवासी परंपरा के अनुसार भी उनका भव्य स्वागत किया गया। वही मौके पर स्वामी जी ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया। इसके बाद बारी-बारी से भक्तों ने स्वामी जी का दर्शन किया। दर्शन के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया और इसके बाद परमहंस दयाल भजन कीर्तन आयोजित हुआ। यहां बता दे कि ब्रह्म विद्यालय आश्रम की स्थापना वर्षों पूर्व किया गया है और प्रत्येक दिसंबर माह में स्वामी जी का आगमन होता है। वही इस वर्ष स्वामी जी का आगमन हुआ है और स्वामी जी 5 दिनों के प्रवास में यहां पहुंचे हैं। इन पांच दिनों में आश्रम में सत्संग का आयोजन किया जायेगा । वही यहां से स्वामी जी पश्चिम बंगाल के आसनसोल जायेंगे और वहां से विभिन्न आश्रम पहुंचकर बैंगलोर रवाना हो जायेंगे। जिला में उनके बड़ी संख्या में अनुयाई है जो उनके आगमन को लेकर काफी प्रसन्न देखे गये।



