ललितपुर
शहजाद नदी पर सेतु निर्माण कार्य तक आवागमन होगा बंद
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। शहर क्षेत्र के आजाद चौक-कैलगुवां मार्ग पर शहजाद नदी पर सेतु पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्यों के निर्माण कार्य को लेकर उप परियोजना प्रबंधक मृगेन्द्र सिंह चौहान ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने बताया कि आजाद चौक से कैलगुवां मार्ग पर शहजाद नदी पर सेतु पहुंच मार्ग एवं सुरक्षा के लिहाज से कार्यों का निर्माण कार्य के लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति शासनादेश से प्राप्त हुयी है। बताया कि कार्य स्थल पर कार्य प्रारंभ किया जाना है, इसके लिए मौजूदा रपटे को तोड़कर उसी स्थान पर कार्य किया जाना है। इसलिए उन्होंने जिलाधिकारी से 2 दिसम्बर से निर्माण कार्य पूरा होने तक यातायात को पूर्ण रूप से बंद करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करने की बात कही।



