ललितपुर

पुलिस लाइन्स में वामा सारथी ने किया बेलनेस कैम्प का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। पुलिस फैमिली बेलफेयर एसोसिएशन उ.प्र. (वामा सारथी) के तत्वाधान में तथा पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक के निर्देशन में आयुष विभाग के सहयोग से वामा वेलनेस कैम्प का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर पर किया गया। उद्घाटन वरिष्ठ अधिकारियों एवं वामा सारथी की प्रतिनिधि टीम द्वारा किया गया। कैम्प का उद्देश्य पुलिस कर्मियों, महिला कार्मिकों तथा उनके परिवारों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने हेतु आयुष पद्धति आधारित उपचार, परामर्श एवं जागरूकता सेवाएं प्रदान करना रहा। शिविर में आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा परामर्श, योग एवं प्राणायाम सत्र, तनाव-नियंत्रण एवं मानसिक स्वास्थ्य वर्कशॉप, नाड़ी परीक्षण एवं हर्बल मेडिसिन वितरण, पुलिस कर्मियों के लिए विशेष हेल्थ-चेकअप, महिलाओं एवं बच्चों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आदि सुविधाएं मुहैया करायी गयी थीं। शिविर में ललितपुर पुलिस के बड़ी संख्या में अधिकारी/कर्मचारीगण एवं उनके परिवारीजन द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। प्रतिभागियों ने इस पहल को सराहते हुए कहा कि तनावपूर्ण ड्यूटी के बीच इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं। जिले की वामा सारथी की अध्यक्षा ललिता कुमारी ने वामा सारथी की इस पहल को पुलिस परिवारों के कल्याण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वेलनेस कैम्प पुलिस बल के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सकारात्मक भूमिका निभाते हैं, और आगे भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, जिससे कि ललितपुर पुलिस के प्रत्येक पुलिस कर्मी व उसके परिवार को स्वस्थ, सशक्त, सुरक्षित किया जा सकें। इस दौरान वामा सारथी, आयुष विभाग, चिकित्सा विशेषज्ञों, पुलिस लाइन प्रशासन व प्रतिभागियों का आभार जताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button