अमेठी
लेखाकार अशोक सिंह को मिला पांच विकास खंडों का चार्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। अमेठी विकास खंड में तैनात वरिष्ठ लेखाकार अशोक कुमार सिंह को जिले के तीन विकास खंडों का अतिरिक्त प्रभार और मिल गया है।अब अशोक कुमार सिंह पांच विकास खंडों का कार्यभार देखेंगे।
अशोक कुमार सिंह के पास अभी तक अमेठी और भादर विकास खंड का कार्यभार था।डी डी ओ ने उन्हें सिंहपुर, बहादुर पुर और तिलोई विकास खंड का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। अशोक कुमार सिंह ने नये विकास खंडों में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
जिले में लेखाकारों की कमी के कारण श्री अशोक कुमार सिंह को तिलोई विधानसभा के तीन विकास खंडों का कार्यभार दिया गया है।

