पाकुड़

मानवता की मिसाल, हसनैन प्रिंस और इकरामूल अंसारी ने जरूरतमंद मरीज को रक्तदान कर बचाई जान

An example of humanity: Hasnain Prince and Ikramul Ansari saved the life of a needy patient by donating blood.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। मानवता और सेवा भावना का उदाहरण पेश करते हुए सोमवार को सदर प्रखंड के प्रखंड समन्वयक हसनैन प्रिंस तथा राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इकरामूल अंसारी ने एक जरूरतमंद मरीज को रक्तदान कर उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार इलामी निवासी सोमेरा बीबी गंभीर रूप से रक्त की कमी से जूझ रही थीं। चिकित्सकों ने तत्काल रक्त चढ़ाने की सलाह दी। परिजनों ने समाज के लोगों से मदद की अपील की, जिसके बाद यह जानकारी हसनैन प्रिंस और इकरामूल अंसारी तक पहुँची। दोनों ने तुरंत बिना किसी विलंब के रक्तदान के लिए सहमति जताई और पाकुड़ स्थित ब्लड बैंक पहुँचकर मरीज के लिए आवश्यक रक्त उपलब्ध कराया। रक्तदान के बाद दोनों ने कहा कि किसी की जान बचाने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। यदि हमारे रक्त से किसी को नया जीवन मिलता है, तो इससे बड़ी खुशी और संतोष की बात नहीं हो सकती। उन्होंने यह भी कहा कि रक्तदान से शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंद मरीजों की मदद करनी चाहिए ताकि रक्त की कमी के कारण किसी की जान न जाए। स्थानीय लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना की और इसे समाज में सेवा और सहयोग की मजबूत मिसाल बताया। ब्लड बैंक प्रबंधन ने भी दोनों रक्तदाताओं को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के दौरान सदर प्रखंड के प्रधान सहायक रवि टुडू, प्रखंड लेखापाल मोहम्मद ख्वाजा सफीरुल हक, यूथ कांग्रेस पाकुड़ विधानसभा के महासचिव आबू ताल्हा, मुरली दास तथा अबुबैदा सहित कई लोग मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button