छिंदवाड़ा
अतिक्रमण निरोधक दस्ता कार्यवाही फव्वारा चौक सहित कई क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाया गया l

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
छिंदवाड़ा l सोमवार को फुव्वारा चौक पर अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा फव्वारा चौक, गल्ला मार्केट और कमानिया गेट होते हुए वापस फव्वारा चौक तक कार्यवाही की गई। इसके साथ ही एम,एल,बी,स्कूल के बाजू वाली गली में भी दुकानों के सामने एवं फुटपाथ पर किए गए l अतिक्रमण को हटाया गया। दस्ता ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए l कि दुकान के सामने फुटपाथ पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न किया जाए, ताकि आमजन को मार्ग पर आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। चलानी कार्यवाही के साथ संबंधित लोगों को चेतावनी दी गई l कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर प्रशासन द्वारा यह अभियान आगे भी जारी रखने की जानकारी दी गई है।



