ललितपुर
पेंशन शहीद स्व.रामाशीष को अटेवा ने दी श्रद्धांजलि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। ऑल टीचर्स, इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के प्रदेशाध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आह्वान पर अटेवा ने रविवार को पेंशन शहीद स्व.डा.रामाशीष सिंह की नवम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उनके बलिदान को याद किया। सभी अटेवियंस द्वारा स्व.रामाशीष के चित्र के सामने मोमबत्ती जलाकर एवं दो मिनट का मौन धारण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं पुरानी पेंशन बहाली के संकल्प को दोहराया गया। इस दौरान अटेवा जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली हम सभी शिक्षक कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है। इसी हेतु स्व.रामाशीष ने अपने प्राणों की आहूति दे दी। हमें उनके जीवन से अपने हक ओ.पी.एस.बहाली के लिए संघर्ष की प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अटेवा इंदर सिंह, के.के.सिंह, अनिल यादव, प्रमोद पटेल, नवनीत, रियाज अहमद, हाकिम सिंह, प्रमोद सैनी, आदर्श रावत, विक्रम सिंह, विशाल गुप्ता, उदयवीर सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, जयंदर सिंह, मोहित बिसानी, पीयूष दीपांकर, डालचंद्र, हिमांशु पटेल, मिथलेश कुमार, अवनीश, विवेक सिंह, जयप्रकाश कुशवाहा, अरविन्द कुमार, गजेन्द्र सिंह, राजकुमार, रामप्रसाद कुशवाहा, जाहर राजपूत, भीम कुमार, नवीन सिंह, वेद प्रकाश, शादाब खां, निखिल कुमार, पुष्पेन्द्र दोहरे, संजीव निरंजन आदि शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



