अमेठी
बसपा के सेक्टर सचिव रामनाथ का निधन, पार्टी नेताओं ने शोक व्यक्त किया
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी तिलोई। बहुजन समाज पार्टी के सेक्टर सचिव रामनाथ के निधन पर बसपा कार्यकर्ताओं ने गहरा दुःख जताया है।
ग्राम पूरे नोहरी-जैतपुर निवासी रामनाथ का सोमवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। रामनाथ लम्बे समय से बसपा की ओर से सांगठनिक दृष्टि से बनाए गए सेक्टर नगियामऊ में पार्टी संगठन के कार्यों में लगे हुए थे। बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेश कमल, बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, विधानसभा अध्यक्ष विजय गौतम, विधानसभा प्रभारी के के आर्य,राम सजीवन कोरी, जिला प्रभारी दिनेश गौतम, बामसेफ के संयोजक शोभा सरण, अभय प्रताप उर्फ गंगा राम गौतम, रमेश मौर्य, शिवनायक पासी आदि पार्टी नेताओं ने सेक्टर सचिव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई है।

