गोड्डा
पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शहबाज नदीम ने नौनिहाल क्रिकेटरों को खूब दिया ऑटोग्राफ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। पिछले दिनों जिला क्रिकेट संघ की ओर से जीपीएल के 12वीं संस्करण के अवसर पर जिले के गांधी मैदान में पूर्व क्रिकेटर शाहबाज नदीम को खास तौर पर आमंत्रित किया गया था। डीसीए के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए ट्रेन मार्ग से पूरे सादगी अंदाज में नदीम गोड्डा पहुंचे। उन्हें रेलवे स्टेशन से रिसीव करने के लिए डीसीए सदस्यों का एक हुजूम रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर माला से स्वागत किया। इसके बाद उन्हें परसोती का भ्रमण डीसीए के सचिव रंजन कुमार की अगुवाई में कराया गया। यहां उनके द्वारा एक स्टेडियम के निर्माण हेतु आवश्यक कदम उठाए जाने को लेकर जिला क्रिकेट संघ कोआश्वस्त किया गया है। इसके बाद उन्हें पूरे सम्मान के साथ गांधी मैदान के झंडोतोलन स्थल के ऊपर वाले मंच पर जीपीएल के फाइनल मैच में पुरस्कार वितरण समारोह के लिए बैठाया गया। मंच पर पहले से मौजूद गोड्डा क्रिकेट अकादमी के नोनीहाल क्रिकेटरों की ओर से पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शहबाज नदीम से छोटे बैट, टी-शर्ट, बैनर, पोस्टर, झंडे व मोबाइल पर ऑटोग्राफ लिया गया। इसके अलावा डीसीए सदस्यों एवं क्रिकेट प्रेमियों की ओर से बारी-बारी से पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के साथ सेल्फी लेकर खुशी का इजहार किया गया। तदोपरांत जीपीएल के फाइनलिस्ट को पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर की ओर से चमचमाती ट्रॉफी देकर पुरस्कार दिया गया। दौरान सैंकड़ों खेल प्रेमियों एवं क्रिकेट प्रेमियों द्वारा ताली से अभिवादन कर उनका स्वागत किया गया।



