पाकुड़

गांवों का दौरा कर जनसमस्याओं से रुबरु हुए झामुमो युवा नेत्री उपासना मरांडी

JMM youth leader Upasana Marandi visited villages and got face to face with public problems.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के महेशपुर प्रखण्ड क्षेत्र के डंगापड़ा गांव में झामुमो केन्द्रीय समिति सदस्य एवं क्षेत्र की युवा नेत्री उपासना मरांडी ने सोमवार को दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुईं। उनके साथ जिला संगठन सचिव अनारुद्दीन मियां, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, गोलक सिंह सहित कई स्थानीय प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। दौरे के दौरान उपासना मरांडी ने गांव के प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की और जल्द समाधान को लेकर आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की आवाज़ सुनना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना हमारी प्राथमिकता है। जल, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए ठोस योजना जल्द बनाई जाएगी। ग्रामीणों ने भी खुलकर अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें मुख्य रूप से पेयजल संकट, जर्जर सड़कों की स्थिति और सीमित स्वास्थ्य सुविधाएँ शामिल थीं। प्रतिनिधियों ने इन मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई का वादा किया और विकास कार्यों में गति लाने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने मिलकर क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए निरंतर सहयोग देने का संकल्प लिया। इस सभा से डंगापड़ा गांव के लोगों में नई उम्मीद जगी है और इसे क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।इस मौके पर बाबू शेख, मैमूर शेख, सफीकुल शेख, जाकिर शेख समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button