पाकुड़

हालचाल जानने रिम्स पहुंचे‎ महेशपुर विधायक‎ प्रो.स्टीफन मरांडी

Maheshpur MLA Prof. Stephen Marandi reached RIMS to inquire about his health.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पाकुड़िया झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा अस्वस्थ चल रहे है और रांची स्थित रिम्स अस्पताल में भर्ती है। उनका हाल जानने के लिए महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी रिम्स अस्पताल पहुंचे और मिल कर वर्तमान स्वास्थ्य की स्थिति का जायजा लिया। उनके परिजनों को ढांढस दिलाया तथा ईश्वर से उनके स्वास्थ्य के जल्द बेहतर होने की कामना किया। मालूम हो कि मोतीलाल समाज के कुरीतियों के खिलाफ हमेशा अपनी आवाज बुलंद करते रहे है। वे आन्दोलन‎ के समय से ही झामुमो के साथ जुड़कर पार्टी को मजबूत बनाने का काम करते रहे है। इस मौके पर विधायक प्रो.मरांडी जी ने बताया मोतीलाल हांसदा पार्टी के वरिष्ठ व कर्मठ कार्यकर्त्ता के रूप में काम किया है हुए वें लगातार प्रखंड अध्यक्ष रहे है । इनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से कामना करता हूं की वें जल्द स्वस्थ होकर हमसब के बीच पहुचे और पार्टी के लिए कम करे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button