विकासखंड चौरई के ग्राम मंदारिया में किया बोरी बंधान l

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
छिंदवाड़ा l उपस्थित जनों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई l कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशन में जिले के विकासखंड चौरई के ग्राम मंदारिया में जिला समन्वयक अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में जल संचय अभियान के अंतर्गत बोरी बंधान कार्यक्रम नवांकुर संस्था आदर्श जिज्ञासा समिति तितरी एवं मेंटर्स अकील खान के सहयोग से किया गया l जिसमें विकासखंड समन्वयक अफ़्शा खान द्वारा सभी को जल संचय अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके बाद समिति के सदस्यों एवं नवांकुर संस्था के साथ बोरीबंधान किया गया l एवं सभी को जल संचय अभियान की शपथ दिलाई गई तथा सभी को इस अभियान के लिए अपने ग्राम में जनजागृति लाने एवं पानी व्यर्थ न बहाने पर जानकारी देकर इस पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में ओम प्रकाश रघुवंशी, रामदयाल यादव, एन,कुमार धुर्वे, शकमलेश कहार एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे।



