गाजियाबाद

प्रशासन और हिंदू रक्षा दल आमने-सामने

लोनी में कथित अवैध निर्माण के विरोध में प्रस्तावित कार्यक्रम रोका गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

लोनी/गाज़ियाबाद : लोनी क्षेत्र में सरकारी भूमि पर कथित अवैध धार्मिक निर्माण को लेकर हिंदू रक्षा दल द्वारा आज आयोजित किए जाने वाले शांतिपूर्ण चालीसा पाठ कार्यक्रम को प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से अनुमति नहीं दी। संगठन का उद्देश्य इस मामले में अपना विरोध लोकतांत्रिक तरीके से दर्ज कराना था।
कार्यक्रम से पहले ही प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों—संगठन मंत्री अमित प्रजापति, जिला अध्यक्ष सुधीर बघेल, भोला पंडित सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं को उनके घरों पर ही रोक दिया। इसके अलावा, कई कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल की ओर जाते समय हिरासत में लिया गया या रोका गया।
संगठन के प्रतिनिधियों ने बताया कि उनके कार्यकर्ताओं को कई बार प्रयास करने के बाद भी स्थल तक नहीं पहुंचने दिया गया। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों और संगठन के पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई, जिसमें अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि संबंधित स्थल की शीघ्र जांच कराई जाएगी और यदि जांच में अवैध निर्माण या कब्ज़ा पाया जाता है तो कानूनी प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का जबरन कब्ज़ा या अवैध धार्मिक ढांचा निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा।
हिंदू रक्षा दल ने कहा कि वह कानून के दायरे में रहते हुए सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखेगा और सामाजिक एवं प्रशासनिक स्तर पर इस मुद्दे को उठाता रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button