गोड्डा

पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सिविल सर्जन ने किया औचक निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 
पथरगामा। पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का गोड्डा के सिविल सर्जन द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, लेबर रूम, जांच केंद्र, स्टोर रूम तथा कुपोषित बच्चों के उपचार कक्ष का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सिविल सर्जन ने एएनएम कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के समय प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहन पासवान एवं जिला प्रत्यक्षण पदाधिकारी डॉ. परमानंद दर्वे भी उपस्थित रहे। सिविल सर्जन ने अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन नए भवन का भी निरीक्षण किया। हड्डी रोग विशेषज्ञ (ऑर्थोपेडिक डॉक्टर) की मांग पर उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की भारी कमी है, सरकार द्वारा उपलब्धता होने पर इस दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी।
उन्होंने कहा कि यह पथरगामा स्वास्थ्य केंद्र का उनका पहला निरीक्षण है और अस्पताल की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाएं देखकर वे काफी संतुष्ट हैं। उन्होंने बेहतर व्यवस्था के लिए डॉ. मोहन पासवान की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button