बोकारो

माकपा ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ गोमिया में जेबीवीएनएल के सहायक अभियंता के नाम सौंपा मांगपत्र।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) गोमिया प्रखंड कमेटी की ओर से झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड कथारा क्षेत्र के सहायक अभियंता के नाम गोमिया सब डिवीजन कार्यालय में मांगपत्र सौंपा।
इस कार्यक्रम में खासतौर पर माकपा के राज्य कमेटी सदस्य रामचंद्र ठाकुर, प्रदीप कुमार विश्वास, गोमिया प्रखंड सचिव राकेश कुमार एवं जिला कमेटी के सदस्य विनय महतो उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित माकपा नेताओं ने कहा केंद्र व राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के द्वारा स्मार्ट मीटर प्रत्येक बिजली उपभोक्ताओं के घर में लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा हमारी पार्टी पिछले दिनों से ही स्मार्ट मीटर लगाए जाने की केंद्र व राज्य सरकार की इस योजना के खिलाफ है, क्योंकि स्मार्ट मीटर पूर्ण रूप से चालू हो जाने के बाद बिजली आम जनता की बहुत से दूर हो जाएगी एवं महंगी हो जाएगी। उन्होंने कहा आज से हमारी पार्टी स्मार्ट मीटर लगाए जाने की योजना को रोकने व रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन का शंखनाद करने जा रही है। हमारी पार्टी ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के कथारा क्षेत्र के सहायक अभियंता के नाम एक मांग पत्र उनकी अनुपस्थिति में गोमिया सब डिवीजन कार्यालय में सौंपा है। हमलोगों ने मांग किया है कि अविलंब हमारी पार्टी के साथ निगम एक बैठक बुलाए और स्मार्ट मीटर योजना को रद्द करें। अन्यथा हमारी पार्टी सड़क पर उतरेगी। उपस्थित माकपा नेताओं ने जनता से भी अपील किया है कि स्मार्ट मीटर आम जनता के खिलाफ है इसलिए जनता को भी इसके खिलाफ सड़क पर उतरना चाहिए। माकपा नेताओं ने गोमिया समेत आसपास के क्षेत्र में हो रही बिजली की भारी कटौती पर भी रोक लगाने का मांग किया है। उन्होंने कहा है क्षेत्र में नियमित बिजली की आपूर्ति हो इसके लिए निगम अविलंब समुचित कार्रवाई करें। इस कार्यक्रम में माकपा नेता लखन महतो, अजय कुमार, भोला स्वर्णकार, गौतम पांडे, भुवनेश्वर महतो, केशु कमार समेत सूरज कुमार, मुकेश कुमार, कृष्ण प्रसाद, विजय कुमार, चमन प्रजापति, लोकनाथ ठाकुर, अजय कुमार, राजेश पासवान, रामचंद्र ठाकुर, रूपेश गुप्ता, योगेंद्र प्रसाद, पवन कुमार, प्रेम कुमार, भागीरथ पासवान सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button