बरेली
प्रदर्शनी में पहुँचकर स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी कर कारीगरों एवं बुनकरों को करें प्रोत्साहित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा जनपद के वेशली प्रगति मैदान, विशप मण्डल इण्टर कॉलेज, ग्राउण्ड, बरेली में दिनांक 01.12.2025 से दिनांक 10.12.2025 तक चल रही मण्डल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी “खादी एवं स्वावलम्बन उत्सव-2025” में आज दिनांक 08.12.2025 को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं ग्राम प्रधानगण सम्मान समारोह का शुभारम्म मुख्य अतिथि मा०अध्यक्ष, जिला पंचायत बरेली श्रीमती रश्मि पटेल जी के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्री महावीर प्रसाद सक्सेना कन्या इण्टर कालेज, आर्य समाज मूड़ की छात्राओं द्वारा “हरियाणी नृत्य” प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया गया। प्रदर्शनी में खादी एवं ग्रामोद्योग विकास एवं सत्त रोजगार प्रोत्साहन नीति के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार हेतु अधिक से अधिक खादी ग्रामोद्योगी इकाईयों की स्थापना कराने हेतु जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड से चयनित दो ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान (कुल 30 ग्राम प्रधानगण) को पुरस्कार स्वरूप धनराशि रू0 2000.00 (रू० दो हजार मात्र) की प्रोत्साहन राशि के साथ अंगवस्त्रम्, प्रशस्ति-पत्र तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं मौमेण्टों मुख्य अतिथि के द्वारा प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता के द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम् प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अरुण कश्यप, महानगर उपाध्यक्ष, शुभम, विनय कुमार आदि उपस्थित रहे। प्रदर्शनी समाप्ति में अभी 02 दिन शेष है। आम जनमानस से अपील है कि प्रदर्शनी में पहुँचकर स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी कर कारीगरों एवं बुनकरों को प्रोत्साहित करें।




