पाकुड़

पवित्र होली त्यौहार के ध्यानार्थ शान्ति समिति की बैठक आयोजित

Peace committee meeting held to observe the holy Holi festival

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। आगामी होली त्यौहार को आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने और शान्ति पूर्ण माहौल में मनाने के उद्देश्य से पाकुड़ नगर थाना सभागार में एक महत्वपूर्ण शान्ति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता सीओ अरविंद कुमार बेदिया और एसडीपीओ डीएन आजाद ने की। बैठक में शहर के गणमान्य व्यक्तियों और पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया, जिसमें आगामी होली पर्व के दौरान शान्ति और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह बैठक होली के दौरान होने वाले आयोजनों और जुलूसों की योजना बनाने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था और लोगों के बीच आपसी समझ बढ़ाने पर केंद्रित रही। अधिकारियों ने सभी नागरिकों से शान्ति बनाए रखने की अपील की और पुलिस विभाग की ओर से किए गए सुरक्षा इंतजामों के बारे में भी जानकारी दी। वही हुड़दंग मचाने वाले व्यक्ति पर कड़ी नजर रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button