मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन में आई हापुड पुलिस
हापुड़ पुलिस ने झुग्गी झोंपड़ी में रहने वाले असम के लोगों की दस्तावेजों की करी जांच...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बांग्ला देशी और घुसपैठियों की जांच को लेकर अभियान तेज ….
हापुड़ (यूपी) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद हापुड़ में अवैध रूप से रहने वाले लोगों के खिलाफ हापुड पुलिस ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। हापुड देहात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पटनीश कुमार ने हापुड देहात क्षेत्र में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों का सत्यापन किया। लोगों से उनके आधार कार्ड तथा पहचान पत्र सहित दस्तावेजों की जांच भी की गई। जांच में सभी सात परिवार असम के निवासी पाए गए जिन्हें जल्दी आसाम वापस जाने को कहा गया है । इस अभियान के द्वारा कूड़ा बीनने वाले , भीख मांगने वालों , फैक्ट्री में काम करने वाले बाहरी मजदूरों तथा किराएदारों का भी सत्यापन करवाया जा रहा है। हापुड देहात कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर पटनीश कुमार ने आज भारी पुलिसबल के साथ झुग्गी-झोपड़ियों और अस्थाई बस्तियों में रह रहे संदिग्ध व अवैध निवासियों / घुसपैठियों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया है । हापुड़ के विभिन्न थाना क्षेत्रों में झुग्गियों में रहने वाले लोगों का सत्यापन करने के लिए पुलिस अभियान चलाकर लोगों के आधार कार्ड तथा पहचान पत्र सहित वैध दस्तावेजों की भी जांच कर रही है ।


