गाजियाबाद

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में गाजियाबाद बनेगा नंबर वन : नगर आयुक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

गाजियाबाद : गाजियाबाद नगर निगम ने एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए न केवल शहर का मान बढ़ाया हैं, बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत किया है। 25 सितंबर 2025 को आयोजित एक दिन,एक घंटा, एक साथ स्वच्छता ही सेवा है, अभियान के अंतर्गत एक घंटे (सुबह 8:00 से 9:00 बजे) में 15,156 लोगों ने स्वच्छता गतिविधियों में हिस्सा लेकर अभूतपूर्व भागिता का प्रदर्शन किया। जिसमें नगर निगम के कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों तथा आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नगर आयुक्त के अनुसार विशाल सफाई अभियान का नेतृत्व अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार के द्वारा किया गया,नगर निगम ने व्यापक तैयारी करते हुए शहर में जागरूकता और साफ सफाई की गतिविधियाँ के अभियान का उद्देश्य केवल सफाई करना भर नहीं था, बल्कि नागरिकों में यह संदेश प्रसारित करना था कि स्वच्छता तभी स्थायी परिणाम देती है, जब हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी निभाए और सामूहिक प्रयास से शहर को स्वच्छ बनाए रखने में योगदान करे, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में गाजियाबाद नगर निगम का नाम दर्ज हुआ जिस पर नगर आयुक्त के द्वारा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश सहित समस्त टीम,सफाई मित्रों,स्वच्छ भारत मिशन टीम को शुभकामनाएं देते हुए उत्साह वर्धन किया गया l नगर आयुक्त के द्वारा बताया गया कि ऐतिहासिक सफलता को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है जो कि शहर के लिए बहुत ही उत्साह का विषय है, गाजियाबाद नगर निगम द्वारा टीम को अवार्ड सर्टिफिकेट और मेडल प्रदान करके सम्मानित किया। यह सम्मान न केवल नगर निगम की मेहनत और प्रतिबद्धता की पहचान है,बल्कि शहरवासियों की जागरूकता और सक्रिय भागीदारी का प्रमाण भी है,स्कूल-कॉलेज के छात्रों,रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों, स्वयंसेवी समूहों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने बड़ी संख्या में जुटकर इस अभियान को अभूतपूर्व सफलता दिलाई। नगर आयुक्त द्वारा टीम का उत्साहवर्धन करते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में गाजियाबाद को प्रथम नंबर लाने के लिए मोटिवेट किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को भी मेहनत के साथ योजना बनाते हुए कार्य करने के निर्देश दिए गए l महापौर सुनीता दयाल के द्वारा उपलब्धि पर शहरवासियों और सभी के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छता निरंतर प्रक्रिया है और यह रिकॉर्ड जनता के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। अभियानों से न केवल शहर खूबसूरत बनता है, बल्कि स्वस्थ और जागरूक समाज का निर्माण भी होता है,गाजियाबाद नगर निगम की यह उपलब्धि निश्चित रूप से आने वाले समय में अन्य नगर निकायों को भी प्रेरित करेंगेl गाजियाबाद नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में मौके पर उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉक्टर अनुज भी उपस्थित रहे, सामाजिक संस्थान साथी फाउंडेशन का विशेष सहयोग निगम को मिला, एसबीएम टीमआसिफ खान का विशेष सहयोग किया गया l

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button