बेतुल

बैतूल आयुष विभाग की समीक्षा बैठक में सभी संस्थाओं को समय पर खोलने के निर्देश

अधिकारियों को दी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां, बैठक में मिला 15 मिनट का योग ब्रेक

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर में एमडी हेतु चयन के लिए डॉ नितिन अतुलकर का हुआ सम्मान
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। जिला आयुष कार्यालय बैतूल में मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला आयुष अधिकारी डॉ योगेश चौकीकर ने की। जिले की समस्त आयुष संस्थाओं से आयुष चिकित्सा अधिकारी और सामुदायिक आयुष चिकित्सा अधिकारी बैठक में उपस्थित हुए। डॉ योगेश चौकीकर ने सभी संस्थाओं को समय पर खोलने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही ड्यूटी समय पर वर्दी धारण करने, पहचान पत्र लगाने और आने वाले मरीजों से सद्व्यवहार करते हुए ऋतु के अनुसार आहार-विहार एवं योगाभ्यास करवाने पर भी जोर दिया।
बैठक में जिले में चल रही आयुष गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित रोगियों को आयुर्वेदिक औषधि वितरण, आयुष जन आरोग्य समिति का गठन, आरसीएमएस पोर्टल पर भूमि आवंटन, आयुष जन स्वास्थ्य कार्यक्रम की जानकारी और सामुदायिक आयुष चिकित्सा अधिकारियों के कार्यों की विशेष समीक्षा बैठक के मुख्य बिंदु रहे।
– अमानक औषधियों की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत
जिलेभर के मेडिकल स्टोर्स पर अमानक औषधियों की जांच कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट जिला आयुष अधिकारी डॉ योगेश चौकीकर के समक्ष प्रस्तुत की गई। बैठक के दौरान अधिकारियों को तनाव मुक्ति के लिए मध्य में लगभग 10 से 15 मिनट का योग ब्रेक भी दिया गया।
बैठक में डॉक्टर नितिन अतुलकर को एमडी में चयन होने पर सम्मानित किया गया। डॉक्टर नितिन अतुलकर शासकीय आयुर्वेद औषधालय आमला में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के रूप में पदस्थ हैं। उनका चयन राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर में संहिता सिद्धांत एमडी के लिए हुआ है। सभी प्रक्रियाओं के साथ बैठक सफलता पूर्वक संपन्न हुई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button