बरेली

इंटरनेशनल हुमन सर्विस वेलफेयर ट्रस्ट ने किया गया जागरूक अभियान 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। इंटरनेशनल हुमन सर्विस वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वाधान में विद्यालयों में जाकर निरंतर जागरूक अभियान चलाया जा रहा है । जिसमें वहां के छात्र एवं छात्राओं को हमारी समस्त टीम जागरूक करने का काम कर रही है जिसमें टीम के साथ मोटिवेशनल स्पीकर, अधिवक्ता ,पत्रकार ,ट्रैफिक पुलिसकर्मी , साइबर एक्सपर्ट, ताइक्वांडो कोच, ट्रस्ट के पदाधिकारी आदि सम्मिलित रहें जिन्होंने बच्चों को बेसिक कानून की जानकारी दी , साइबर सम्बन्धी जानकारी दी गई , सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी, स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी,नशे से होने वाले नुकसान समझाया, इंटरनेट के फायदे एवं नुकसान के बारे में बताया, पर्यावरण में पेड़ क्यों आवश्यक है और पेड़–  पौधों का हमारे जीवन में महत्व क्या है इस मुद्दे पर भी चर्चा की गई , छात्र जीवन में क्या–क्या करने से जीवन में समस्याएं होती हैं एवं ट्रैफिक के नियम सम्बन्धी जानकारी आदि अन्य अनेक प्रकार से जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की ओर से वहां की प्रधानाचार्य डॉ गुड्डी पाल एवं उनकी समस्त शिक्षिकाओं की टीम/ विद्यालय स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग शर्मा ,टी.एस.आई. देवेश शर्मा, एडवोकेट श्रीमती हरविंदर सिंह चड्ढा, मोटिवेशनल स्पीकर पत्रकार आशीष जौहरी, कैमरामैन मयंक कुमार,मोटिवेशनल स्पीकर वरिष्ठ समाजसेवी जिला इको क्लब प्रभारी प्रवीण शर्मा, इन्फिनिटी ताइक्वांडो अकादमी(प्रो.ऋतिक कुमार)से ताइक्वांडो कोच अर्जुन शर्मा महिला ताइक्वांडो कोच , अनमोल शर्मा आदि अनेक लोगों का सहयोग रहा ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button