साहेबगंज

ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर विधायक प्रतिनिधि बरकत खान पहुंचे पबरहरवा नगर कार्यालय

MLA representative Barkat Khan reached Pabarharwa town office regarding the problems of the villagers.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
बरहरवा, साहेबगंज । हर मंगलवार की भांति आज विधायक कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं विधायक प्रतिनिधि बरकत खान के समक्ष रखीं। जनता दरबार के दौरान ग्रामीणों ने जमीन से संबंधित विवाद, भूमि अतिक्रमण, पीएम एवं अबुआ आवास, पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा कार्य, जाति–आय–निवास प्रमाणपत्र, आधार अपडेट, बैंक संबंधी समस्याएँ तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन हेतु अग्रसारित किया। इसी क्रम में आवास एवं अन्य शिकायतों को लेकर बरकत खान स्वयं बरहरवा नगर अधिकारी दीपक कुमार के कार्यालय पहुँचे और ग्रामीणों की समस्याओं को उनके समक्ष रखते हुए समुचित समाधान कराने का आग्रह किया। नगर अधिकारी ने भी समस्याओं के शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया। वहीं संवेदक ने आवेदन के माध्यम से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अन्तर्गत पी०डब्लू०डी० पथ मयूरकोला पंचायत भवन से बोर्सिया टोला, डुबा टोला एवं आई०टी०आई० कॉलेज मयूरकोला होते हुए बासूटोला तक पथ निर्माण के संबंध में समस्या उत्पन्न होने पर उक्त स्थान पर मापी कराकर भूमि उपलब्ध कराने की गुहार लगाई। वहीं बरकत खान ने अंचल पदाधिकारी अनोज कुमार से वार्तालाप कर जल्द से जल्द भूमि मापी करवाने का आग्रह किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, नेहाल अख्तर, निताई सरकार, अभिजीत केडिया, छोटे लाल रामानी, अजीत कुमार रॉय, दीपक महतो,राजू महतो ,सहित कई कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button