गाजियाबाद

एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी में “निर्माण 2025” का सफल आयोजन वियरेबल आर्किटेक्चर और काइनेटिक डिजाइन का अद्वितीय संगम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

गाज़ियाबाद स्थित एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर, प्लानिंग एंड डिज़ाइन द्वारा अभिनव डिज़ाइन प्रतियोगिता “निर्माण 2025- Wear the Craft, Feel the Motion” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ने परिसर को रचनात्मकता, कौशल और नवाचार की ऊर्जावान प्रस्तुति में बदल दिया, जहाँ वास्तुकला को केवल ड्राइंग तक सीमित नहीं बल्कि पहनने योग्य और गतिशील स्वरूप में प्रस्तुत किया गया।
दिल्ली-एनसीआर, देहरादून और हरियाणा के विभिन्न कॉलेजों से आए प्रतिभागियों ने दो प्रतियोगिताओं -Arch Couture (Wearable Architecture) तथा Motion Matrix (Kinetic Model Making) में भाग लेकर अपनी रचनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत SAPD की निदेशक प्रो. (आर्क.) अंजलि कावत्रा द्वारा स्वागत भाषण से हुई। इसके पश्चात कुलपति प्रो. डॉ. प्रसंजीत कुमार एवं डीन अकादमिक्स प्रो. डॉ. शन्मुघनाथन ने छात्रों को नवाचार, प्रयोगधर्मिता और डिज़ाइन की गहराई को समझने हेतु प्रेरित किया कार्यक्रम का सबसे आकर्षक हिस्सा रहा फैशन रैंप शो, जिसमें छात्रों ने स्वयं डिज़ाइन किए गए वास्तुशिल्प परिधानों को आत्मविश्वास और सृजनात्मकता के साथ प्रस्तुत किया। इन परिधानों में स्थापत्य तत्वों, ज्यामिति, संरचना, बनावट व सांस्कृतिक अभिव्यक्ति की झलक देखने को मिली, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
पुरस्कार वितरण समारोह में प्रो चांसलर (प्रशासन) पीयूष श्रीवास्तव ने विजेताओं को सम्मानित किया और छात्रों के नवोन्मेषी प्रयासों की सराहना की। वहीं चांसलर महेंद्र अग्रवाल ने इस आयोजन को छात्रों के व्यावहारिक अनुभव और रचनात्मक क्षमता को बढ़ाने वाला उत्कृष्ट मंच बताया।
कार्यक्रम ने साबित किया कि वास्तुकला केवल संरचनाएँ नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति, गति और जीवन का रचनात्मक रूप है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button