आर ए एस बनने पर विद्यालय मे कंप्यूटर लैब स्थापना हेतू दिया आर्थिक सहयोग

खैरथल : महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय मातोर मे अध्यापक पूरेन्दर चौधरी ने अपने होनहार सुपुत्र नवीन चौधरी का RAS मे चयन होने पर सम्मान समारोह व पूर्व स्टॉफ की विदाई समारोह के मौके पर विधालय मे कम्पूटर लैब स्थापना के लिए 11000 रूपये की सहयोग राशि प्रदान की | उप प्रधानाचार्य श्री करण सिंह गुर्जर ने बताया की इस अवसर पर नवचयनित SDM श्री नवीन चौधरी द्वारा 11000 रूपये व सरपंच प्रतिनिधि श्री महेन्दर चौधरी द्वारा 15000 रूपये विद्यालय की कंप्यूटर लैब स्थापित करने हेतू राशि उप प्रधानाचार्य श्री करण सिंह गुर्जर व प्रधानाचार्य श्री अजय कुमार यादव को समस्त स्टॉफ की उपस्थिति मे भेट किए | कंप्यूटर लैब स्थापित हेतू पूर्व मे श्री तेजराम सैनी पूर्व सरपंच, श्री तारीफ खान पूर्व सरपंच,श्री दामोदर जी पूर्व सरपंच, श्री रोबिन पुत्र सुरेश पूर्व सरपंच द्वारा 11-11 हजार रूपये, श्री विनोद वलेचा जनता मशीनरी खैरथल द्वारा 15000 ₹, हवलदार धन सिंह डांगी द्वारा 5100₹ व 61000 ₹ समस्त स्टॉफ तथा अन्य ग्रामवासियो द्वारा भी लैब हेतू राशि भेट की गई| साथ ही सरपंच श्रीमती कृष्णा देवी द्वारा विद्यालय मे रंग रोगन व पेंट का कार्य कराने का आश्वासन दिया गया |


