गोड्डा

गोड्डा कॉलेज परिसर में छात्रवृत्ति की मांग को लेकर छात्रों का धरना प्रदर्शन

 2 वर्ष से छात्रों को नहीं मिला है छात्रवृत्ति : अभाविप 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
– अगर छात्रवृत्ति नहीं मिली तो होगा उग्र प्रदर्शन : अनंत झा
गोड्डा। गोड्डा कॉलेज गोड्डा के परिसर में सैकड़ो युवा छात्र-छात्राओं की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया।  अभाविप के नेतृत्व में छात्रों ने अपने हक व अधिकार छात्रवृत्ति जैसी सुविधा न मिलने का विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन किया। छात्रों की ओर से सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की गई। छात्रों ने बताया कि गोड्डा कॉलेज गोड्डा के परिसर में सभी डिपार्टमेंट के छात्र-छात्राएं क्रमश : यूजी, पीजी, बीएड सहित अनेक छात्रों ने अपने हक के लिए आवाज बुलंद किया है। दौरान अभाविप के अनंत झा के द्वारा बताया गया कि झारखंड सरकार के द्वारा विगत 1 वर्षों से छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है। इस वजह से गरीब छात्रों को आगे की पढ़ाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि अभी तो शुरुआत है, अगर छात्रवृत्ति नहीं मिलती है तो आगे उग्र प्रदर्शन छात्रों की ओर से किया जाएगा। वही, छात्र नेता ठाकुर विक्रम सिंह ने बताया कि छात्रवृत्ति एक मूल सुविधा है, जिससे दूर-दूर से आने वाले छात्र-छात्राएं पढ़ाई को छात्रवृत्ति जैसे प्रोत्साहन राशि से जारी रख सकते हैं। अगर झारखंड सरकार इसे ही वर्षों से बंद करके रखेंगी तो छात्रों का भविष्य अंधकार में चला जाएगा। सरकार के पास सभी योजनाओं के लिए पैसे उपलब्ध हैं। परंतु छात्रवृत्ति के लिए क्यों नहीं? अगर छात्रवृत्ति हम सभी छात्र को जल्द नहीं मिली तो व्यापक स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे। गोड्डा कॉलेज गोड्डा में सैकड़ो छात्रों में प्रमुख रूप से छात्र नेता ठाकुर विक्रम सिंह , अनंत झा, राजकरण भगत, गोलू राजा, अभिषेक रक्षित, मोहम्मद आरिफ, यासमीन परवीन, ब्यूटी कुमारी सहित अनेक छात्र – छात्रा धरना प्रदर्शन में शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button