बाराबंकी

मुख्यमंत्री जनता दर्शन में की गई शिकायत की जांच करने पहुँची पुलिस व राजस्व टीम पर आरोपित पक्ष ने बाइक चढ़ाकर किया हमला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। सूरतगंज मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के चौकी पुरवा मजरे पतौंजा गांव में सोमवार दोपहर बाद को भूमि व मार्ग अवरोध से जुड़े विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। मुख्यमंत्री जनता दर्शन में की गई शिकायत की जांच करने पहुँची पुलिस व राजस्व टीम पर आरोपित पक्ष ने बाइक चढ़ाकर हमला कर दिया, जिसमें चौकी प्रभारी अचेत होकर गिर पड़े जिन्हें आनन फानन में सीएचसी सूरतगंज लाया गया जहां पर मौजूद डॉक्टर ने उपचार देकर फतेहपुर रेफर कर दिया।
शिकायत के आधार पर पहुँची थी टीम
ग्राम निवासी झल्लू पुत्र रामसेवक ने मुख्यमंत्री जनता दर्शन में शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के ही रामनारायण ने उसके घर के सामने कूड़े का ढेर लगा रखा है। साथ ही आबादी क्षेत्र से घर की ओर जाने वाले आम मार्ग पर पुआल डालकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया है, जिससे आवाजाही बाधित हो रही है। शिकायत की सत्यता जांचने के लिए राजस्व निरीक्षक जगतपाल, लेखपाल हिमांशु वर्मा और शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु छेदा चौकी प्रभारी अरुण कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। टीम शिकायतकर्ता और आरोपी पक्ष से वार्ता कर रही थी तभी विवाद ने उग्र रूप ले लिया।
धक्का-मुक्की के बीच बाइक से कुचलकर हमला
इसी दौरान आरोपी पक्ष का युवक नीला और सुनील मोटरसाइकिल से पहुँच गया। ग्रामीणों के अनुसार पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, उसके बाद में विवाद बढ़ते ही नीला व सुनील बेकाबू हो गए। आरोप है कि उन्होंने अचानक चौकी प्रभारी अरुण कुमार सिंह पर मोटरसाइकिल चढ़ा दी। जिसमें में चौकी प्रभारी घायल हो गए। उनके पैर और शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोटें आईं। घटना इतनी अचानक हुई कि मौके पर मौजूद टीम के सदस्य और ग्रामीण सहम भी गए। हमले के बाद आनन फानन।ए तुरंत घायल दरोगा को उठाकर सीएचसी सूरतगंज अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ डॉक्टर ने उपचार देकर फतेहपुर रेफर कर दिया।
शिकायत के बाद पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई
उधर चौकी इंचार्ज अरुण सिंह का इलाज जारी है। घटना के संबंध में पीड़ित दरोगा द्वारा थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
*थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि, घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मामले को गंभीरता से लिया गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश जारी है*
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button