सिंगरौली
वार्ड 38 में वोटर लिस्ट शुद्धिकरण अभियान, वार्डवासी सक्रिय रूप से जुड़े

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। वार्ड क्रमांक 38 तुलसी ढोटी–जमुआ–बलियरी में आज (09 दिसंबर 2025, मंगलवार) विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत बूथ नंबर 192, 193, 194, 195 और 196 पर वोटर लिस्ट शुद्धिकरण अभियान चलाया गया। BLA–BLO टीम ने बूथों पर वार्डवासियों के साथ बैठक कर नाम जोड़ने, हटाने व सुधार संबंधी कार्य किए।
अभियान में हल्का पटवारी, BLO टीम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा वार्ड के पार्षद अनिल कुमार वैस सदस्य, अपीलीय समिति नगर पालिक निगम, सिंगरौली एवं सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे। बड़ी संख्या में वार्डवासी भी प्रक्रिया में शामिल हुए।



