सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टीकरमाफी बाजार में एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
मंगलवार सुबह राजकुमार तिवारी (38) मसाला फैक्ट्री अमेठी से रात की ड्यूटी कर वापस अपने घर जा रहे थे। रास्ते में राजकीय इंटर कॉलेज टीकरमाफी के पास में बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे दीवाल से जा टकराई। और राजकुमार तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले गए जहां पर चिकित्सकों ने राजकुमार तिवारी को मृत घोषित कर दिया। राजकुमार अपने बड़े भाई गिरीश तिवारी व छोटे भाई राजेश तिवारी और अपनी बुजुर्ग मां के साथ रहते थे। वह मसाला फैक्ट्री में नौकरी कर अपनी मां की देखभाल करते थे। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। टीकरमाफी चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

