गांव गांव लीडर शिप बढ़ाकर सर्वसमाज के बीच संगठन मजबूत करें बसपा कार्यकर्ता -अखिलेश अम्बेडकर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। बहुजन समाज पार्टी की सांगठनिक बैठक बुधवार को मनीपुर में मंडल प्रभारी बद्री प्रसाद प्रजापति के आवास पर हुई। बैठक में जिला और विधानसभा कमेटियों के सभी प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। कैडर बैठक में बहुजन समाज पार्टी के मुख्य मंडल प्रभारी अखिलेश अम्बेडकर और रमेश गौतम ने एस आई आर और संगठन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान विधानसभा, सेक्टर और बूथ कमेटियों के कार्यकर्ताओं के साथ बी एल ए-2 को गांव गांव बैठकें करके संगठन की लीडरशिप बढ़ाने और सर्वसमाज के बीच पार्टी संगठन मजबूत करने के संदेश दिए।
मुख्य मंडल प्रभारी अखिलेश अम्बेडकर ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी देश की एक मात्र राष्ट्रीय पार्टी है जिसने भाईचारा बनाओ फार्मूले पर कार्यकर्ताओं के बलबूते पर देश के सभी राज्यों में मजबूत संगठन खड़ा किया है और देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश में बहन सुश्री मायावती ने चार बार के मुख्यमंत्रित्व काल में सबसे अच्छी सरकार चलाकर सर्व समाज के हितों के लिए काम किए।
उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों को संगठन के कार्यों की कार्ययोजना के तरीके बताए और कहा कि हमारी नेता बहन मायावती जी ने संगठन का जो सेट अप तैयार करके दिया है उसको ठीक ढंग से इम्पलीमेंट कर लिया जाए तो बहुजन समाज पार्टी कभी भी किसी पोलिंग बूथ पर चुनाव नहीं हार सकती ।
मुख्य मंडल प्रभारी रमेश गौतम ने विधानसभा वार बैठकों में सेक्टर और बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ बूथ लेवल एजेंटों को अनिवार्य रूप से उपस्थित करने पर जोर दिया।
बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने किया। मंडल प्रभारी शिवराम, मंडल नन्हे सिंह चौहान, बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, जिला प्रभारी अरुण कुमार गौतम, दिनेश गौतम, जिला उपाध्यक्ष विवेक पांडेय, महामंत्री,श्रवण कुमार यादव, रमेश कुमार मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष धर्मराज कोरी, लक्ष्मण प्रसाद, विजय कुमार गौतम, फूलचंद बौद्ध,आर सी बौद्ध, ललित कुमार, राजेश कोरी, विधानसभा प्रभारी के के आर्य,राम अभिलाष बौद्ध, शमशेर बौद्ध, जिला सचिव राज पाल,सेक्टर अध्यक्ष जगन्नाथ, श्याम कुमार, राजीव कुमार,रामलाल एडवोकेट,नकली नेता, संजय कुमार, महावीर प्रसाद,ओम प्रकाश,राम प्रकाश सिंह , वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

