गोड्डा
17 दिसंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मेलन
“एक देश–एक ग्रामीण बैंक” की मांग तेज - नितेश मिश्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा : दिल्ली में 14 से 17 दिसंबर तक देशभर के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) के प्रतिनिधियों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा। 17 दिसंबर को NDMC हॉल में RRBs के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह होगा। झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव नितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य लक्ष्य “एक देश–एक ग्रामीण बैंक” की स्थापना, प्रमोशन व HR नीति में सुधार, अस्थायी कर्मचारियों का नियमितीकरण और निजीकरण/IPO का विरोध है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्रामीण बैंकिंग को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम होगा।



