आकाश पांडेय बने लोजपा रा के प्रदेश प्रवक्ता सह प्रदेश महासचिव
Akash Pandey became the state spokesperson and state general secretary of LJP.
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज लोकजनशक्ति पार्टी रामविलासयुवा प्रकोष्ठ ने आकाश पांडेय को झारखंड प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता बनाया हैं।आकाश पाण्डेय को लोकजनशक्ति पार्टी रामविलास युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर साहिबगंज जिले के युवाओं मे काफ़ी ख़ुशी देखी जा रही है।आकाश पांडेय ने मीडिया को बताया कि वो लोजपा रा संगठन के एक सच्चे सिपाही हैं और संगठन ने जो उनको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिया हैं वो उसको पूरी निष्ठा से निभायेंगे।आगे आकाश पांडेय ने कहा कि हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान,युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रणब कुमार एवं झारखंड युवा के शैलेन्द्र द्विवेदी सहित पार्टी के सभी शीर्ष अधिकारी का हृदय से अभिनंदन करते हैं और उनके मार्गदर्शन में हमेशा पार्टी एवं संगठन के हित में कार्य करेंगे।आगे आकाश पांडेय ने कहा कि पार्टी को पूरे झारखंड प्रदेश के साथ साथ पूरे जिले में मजबूत करेंगे।



