बरेली

राजकीय और निजी आईटीआई में छह माह के कोर्स के लिए आवेदन शुरू         

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जनपद के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित छह माह के नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग, स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग आधारित व्यवसायों (ट्रेड्स) के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें ड्रोन पायलट, ड्रोन टेक्नीशियन, डाटा एंट्री ऑपरेटर में प्रवेश के लिए बैच-द्वितीय (सत्र 2025-26) की उपलब्ध सीटों के लिए नए आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसमें बुधवार से ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ कर दिए गए हैं। इसके साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि 24 दिसंबर है।
इच्छुक अभ्यर्थी  http://www.scvtup.in पर जाकर Online Submission Application of Application for Admission for Batch-II 2025-26 (six months) for Government/ Private ITI पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है। इसमें सामान्य व पिछड़ा वर्ग के लिए 250 और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को 150 रुपये जमा करने होंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button