गोड्डा

प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो  
गोड्डा। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल में जल जीवन मिशन तहत सभी जलसहिया के प्रखंडवार निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुसार, प्रखंड सभागार बोआरीजोर में प्रखंड की जलसहियाओ को एफटीके किट (फील्ड टेस्ट किट) के माध्यम से जल जांच एवं जल गुणवत्ता निगरानी एवं अनुश्रवण विषय पर प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण की अध्यक्षता प्रमुख महोदया एवं अंचलाधिकारी, बोआरीजोर के द्वारा की गई। जल गुणवत्ता विषय पर सभी जलसहिया को अंचलाधिकारी केदारनाथ सिंह के द्वारा निरंतर जल जांच कर पोर्टल पर जल जांच परिणाम को अपलोड़ किये जाने को कहा गया। प्रमुख जसिंता हेम्ब्रम के द्वारा प्रशिक्षण के सम्बोधन में संथाली भाषा में बताया गया कि सभी जलसहिया को विभाग के द्वारा इतना सुंदर एवं उपयोगी जल जांच किट उपलब्ध करवाया गया है तो प्रशिक्षण ग्रहण करने के उपरांत अपने-अपने गांव के सभी जल स्रोतों का एफ टी के किट के माध्यम से जल जांच करेंगे। जल जांच करने उपरांत सभी जलसहिया अपने-अपने गांव का जल जांच प्रतिवेदन WQMIS में अपलोड भी करें। ज़िला समन्वयक -आईo ईo सीo शत्रुघ्न प्रसाद के द्वारा जल जीवन मिशन के तहत अन्य सभी अवयवो पर प्रशिक्षण के क्रम में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। रोहित कुमार, लैब सहायक-I, जिला जल जांच प्रयोगशाला गोड्डा के द्वारा विस्तार पूर्वक से सभी 12 पैरामीटर यथा पी.एच, टरबीडीटी, कुल कठोरता, क्लोराइड, क्षारीयता,लोह तत्व, नाइट्रेट,क्लोराइड, फास्फेट, अमोनिया, सल्फेट आदि का जल टेस्ट एक एक कर प्रदर्शन कर जलसहिया को साथ मे जांच करवाते हुए बताया गया। मौके पर प्रशिक्षण में जलसहियाएं, अभिषेक कुमार, कनीय अभियंता बोआरीजोर एवं प्रखंड वार समन्वयक आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button