गोड्डा

गोड्डा में नहर निर्माण में भारी लापरवाही! घटिया सामग्री से हो रहा करोड़ों का काम

ग्रामीणों में गहरा आक्रोश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो  
गोड्डा : गोड्डा जिला में करोड़ों रुपये की लागत से हो रहे नहर जीर्णोद्धार व पक्कीकरण कार्य में भारी लापरवाही और घटिया सामग्री के उपयोग का मामला सामने आया है। पथरगामा प्रखंड अंतर्गत सुन्दर डैम जलाशय से खरिहानी, भालसुनधिया, पिपरा, होंपनाटोला होते हुए गंगटाकला–जामजुड़ी सहित दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली नहर पर इन दिनों ढलाई और पुल-पुलियों का नया निर्माण किया जा रहा है।स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में फ्रेस बालू की जगह मिट्टी युक्त बालू का खुलेआम इस्तेमाल किया जा रहा है। विरोध के बावजूद ठेकेदार और कंपनी के द्वारा किसी प्रकार का सुधार नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि नहर के बीच बने पुराने पुल-पुलियों को तोड़कर फिर से निर्माण किया जा रहा है, लेकिन इसमें भी बेहद घटिया सामग्री का प्रयोग चिंताजनक है।जानकारी के मुताबिक यह निर्माण कार्य हरदेव कंस्ट्रक्शन द्वारा करोड़ों की लागत से किया जा रहा है, लेकिन कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार का सूचना बोर्ड तक नहीं लगाया गया है, जिससे आम लोगों को कार्य से जुड़ी जानकारी तक उपलब्ध नहीं हो पा रही है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कंपनी द्वारा नहर ढलाई के लिए उपयोग होने वाला अधिकतर मैटेरियल अपने निजी प्लांट में ही मिक्स किया जा रहा है और उस प्लांट में आम लोगों का प्रवेश वर्जित है। इससे गुणवत्ता को लेकर और भी संदेह गहरा रहा है। ग्रामीणों—डेबाबु हांसदा, साहेबराम हांसदा, बबलू महतो, बसंत महतो, टुल्लू महतो, राकेश महतो समेत कई लोगों ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि घटिया निर्माण से आने वाले समय में नहर टूटने का खतरा रहेगा। उनका कहना है कि इससे पहले नहर कच्ची थी, लेकिन बरसात में खेतों को पर्याप्त पानी मिलता था। अब पक्कीकरण की उम्मीद के साथ जो खुशी थी, वह घटिया कार्य देखकर निराशा में बदल रही है।ग्रामीणों का कहना है कि विभाग और आला अधिकारी भी स्थिति देखने तक नहीं पहुंचते, जिससे निर्माण एजेंसी मनमानी पर उतारू है।
मामले में स्थानीय लोगों ने शीघ्र जांच और गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button