गोड्डा

मेहरमा में प्रवासी श्रमिक व असंगठित कर्मकार सुरक्षा योजना पर बैठक आयोजित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
मेहरमा। प्रखंड कार्यालय मेहरमा के सभागार कक्ष में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग की ओर से प्रवासी श्रमिकों तथा झारखंड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्रम अधीक्षक बबन सिंह ने की। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) साहब लाल हांसदा, अजीत सिंह सहित कई पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक के दौरान प्रवासी श्रमिकों के पंजीकरण, कल्याणकारी योजनाओं के लाभों के सुचारु संचालन एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा कवरेज के दायरे में लाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों ने पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत पर जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक श्रमिक सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button