पाकुड़

पाकुड़ में एसपी निधि द्विवेदी की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए सख्त निर्देश

Monthly crime review meeting chaired by SP Nidhi Dwivedi in Pakur, strict instructions given regarding crime control

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़, 11 दिसंबर 2025। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी की अध्यक्षता में जिले की मासिक अपराध गोष्ठी एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न थानों में लंबित मामलों, हालिया आपराधिक घटनाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। एसपी ने अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देते हुए कई कड़े और प्रभावी दिशा-निर्देश जारी किए।

लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर

बैठक में नवंबर माह में प्रतिवेदित एवं निष्पादित कांडों की समीक्षा की गई। इस दौरान सभी थाना और ओपी प्रभारियों को लंबित मामलों को शीघ्र और प्रभावी ढंग से निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।

चोरी, छिनतई और गृहभेदन रोकने को कड़े कदम

एसपी ने कहा कि चोरी व छिनतई की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए  बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप, सीएसपी केंद्र, ज्वेलरी शॉप संचालकों के साथ-साथ थाना-स्तर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जाए। साथ ही थाना गश्ती, टाइगर मोबाइल और कार्यालय में प्रतिनियुक्त बल के माध्यम से रात्रि में रोस्टर आधारित सघन जांच अभियान चलाने का भी आदेश दिया गया।

कोयला चोरी, अवैध खनन पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश

जिले में कोयला चोरी पर लगाम लगाने के लिए नियमित छापेमारी का निर्देश जारी किया गया। इसके साथ ही अवैध पत्थर और बालू उत्खनन/परिवहन के विरुद्ध जिला खनन टास्क फोर्स के साथ संयुक्त अभियान चलाने को कहा गया, ताकि ऐसे गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

नशामुक्ति, मानव तस्करी और साइबर अपराध पर जागरूकता अभियान

एसपी ने हर माह स्कूल और कॉलेजों में नशामुक्ति, मानव तस्करी, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा
से जुड़े विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया।, यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सघन वाहन जांच अभियान चलाने को कहा। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए एसपी ने जिला परिवहन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर दैनिक वाहन जांच अभियान चलाने को कहा। जांच के दौरान हेलमेट और सीटबेल्ट का उपयोग, वाहन का पंजीकरण, बीमा दस्तावेज़ तथा ड्रंकन ड्राइविंग की कड़ी जांच करने का निर्देश दिया गया। यातायात प्रभारी को यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाने को कहा गया।

दागी व गुंडा पंजी का अद्यतन

पिछले पांच वर्षों के संपत्तिमूलक मामलों में सिद्धदोष अपराधियों के नाम दागी पंजी में तथा अन्य अपराधियों के नाम गुंडा पंजी में दर्ज कर निगरानी बढ़ाने का आदेश दिया गया।

Arms Act पर प्रशिक्षण और परीक्षा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मान

बैठक में प्रो. पुलिस उपाधीक्षक अजय आर्यन ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को Arms Act 1959 की सभी धाराओं की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद अधिकारियों की लिखित परीक्षा ली गई, जिसमें उत्तम अंक प्राप्त करने वाले पदाधिकारियों को मौके पर सम्मानित किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button