मथुरा

एमवीडीए निर्माणाधीन मन्नत रेजीडेंसी को किया सील

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। थाना गोविंद नगर क्षेत्र के राधावैली में विकसित हो रही मन्नत रेजीडेंसी को एमवीडीए ने  सील कर दिया है। अधिकारियों का कहना कि कोर्ट में नगर निगम की एनओसी की वैधता विचाराधीन होने के बाद भी निर्माण कार्य जारी थी जबकि कोर्ट के आदेश पर एमवीडीए ने निर्माण कार्य बंद निर्देश दिए थे। अधिकारियों के मुताबिक, राधावैली में खसरा संख्या 74/2, 74के, 75/2 व 75/3 की भूमि नगर निगम व अन्य दो लोगों के नाम दर्ज है। इस जमीन में अपना हिस्सा अलग करवाने के लिए सह खातेदारों ने एसडीएम सदर न्यायालय में वाद दायर किया। एसडीएम सदर की कोर्ट ने भूमि बंटवारा करने का आदेश जारी कर दिया। नगर निगम ने इस आदेश के खिलाफ अपर आयुक्त द्वितीय आगरा मंडल के न्यायालय में अपील दायर की। इस अपील पर एसडीएम सदर न्यायालय का आदेश निरस्त करते हुए दोबारा सुनवाई का आदेश दिया। मामला विचाराधीन होने के बाद भी नगर निगम ने सह खातेदारों को कॉलोनी बसाने के लिए एनओसी जारी कर दी। एनओसी मिलने के बाद यहां कॉलोनी का निर्माण शुरू हो गया। पार्षदों ने एनओसी की वैधता पर सवाल उठाते हुए सिविल जज जूनियर डिवीजन की कोर्ट में सिविल सूट दायर किया। तभी से कोर्ट में एनओसी की वैधता विचाराधीन है। कोर्ट के आदेश तक एमवीडीए ने निर्माण कार्य बंद करने के निर्देश दिए थे। बुधवार को एमवीडीए के सचिव आशीष सिंह ने निर्माण कार्य बंद कराकर कॉलोनी को सील की दिया। उन्होंने बताया कि कोर्ट का आदेश आने के बाद निर्माण कार्य की अनुमति दी जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button