मथुरा

गोवर्धन व मंडी चौराहे पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। गोवर्धन चौराहे से मंडी चौराहे तक यातायात में बाधा बन रहे अतिक्रमण पर नगर निगम का बुलडोजर गरजा। स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण को ध्वस्त कराया और फुटपाथों रखे सामान को जब्त किया गया। नियमों का उल्लंघन करने पर 17 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस दौरान सीओ सिटी, सीओ रिफाइनरी समेत पुलिस बल मौजूद रहा। अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने बताया इन दोनों चौराहों पर जाम की समस्या रहती है। इसके समाधान के लिए मंडी और गोवर्धन चौराहा को चौड़ा किया जाएगा। बुधवार को नगर निगम की टीम ने पुलिस बल के साथ गोवर्धन चौराहे से मंडी चौराहे तक अतिक्रमण हटवाया। फुटपाथों पर लगाए गए स्टॉल, ठेले, खोखे और अस्थायी शेड को ध्वस्त कराया। कई दुकानदारों का सामान जब्त किया। निगम की कार्रवाई देख कुछ दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान समेट लिया। दुकानदारों ने आक्रोश भी व्यक्त किया। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने व्यापारियों से कहा कि वह सड़क एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण न करें। दुकान का सामान सीमित स्थान पर रखें ताकि यातायात व्यवस्था बाधित न हो। चेतावनी दी कि भविष्य में अतिक्रमण पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button