बाराबंकी
मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, साइबर जागरूकता एवं यातायात जागरूकता अभियान को लेकर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा ग्राम स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) विकास चंद्र त्रिपाठी तथा क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम द्वारा संचालित किया गया।
टीम में अतिरिक्त निरीक्षक राम वचन राम, महिला उपनिरीक्षक किरण, रूबी, महिला आरक्षी प्रीति तिवारी एवं आरक्षी सुरेश कुमार शामिल रहे। टीम ने ग्राम ढकौली एवं ड्राम नगर में ग्राम चौपाल आयोजित कर महिलाओं, छात्राओं एवं ग्रामीणों को नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन से जुड़ी जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान घरेलू हिंसा, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, गुड टच–बैड टच, साइबर क्राइम, तथा यातायात नियमों के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई—
1076—मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1090—वीमेन पावर लाइन
1098—चाइल्ड हेल्पलाइन
1930—साइबर हेल्पलाइन
112—पुलिस आपातकालीन सेवा
108—एंबुलेंस
102—स्वास्थ्य सेवा
इसके अलावा सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन सहित कई लाभकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी देकर पंपलेट वितरित किए गए।
चौपाल में ग्रामीणों से समस्याएं भी सुनी गईं। एक महिला द्वारा बताई गई समस्या का मौके पर ही उपनिरीक्षक रमेश कुमार एवं महिला आरक्षी प्रीति तिवारी द्वारा तत्काल समाधान कराया गया।
— थाना कोतवाली नगर, जनपद बाराबंकी



