बरेली

फ्यूचर यूनिवर्सिटी में ‘इनोवेटिंग फॉर बेटर टुमॉरो’ थीम पर भव्य TEDx का ऐतिहासिक आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली :  फ्यूचर यूनिवर्सिटी, बरेली में ‘इनोवेटिंग फॉर बेटर टुमॉरो’ (एक बेहतर कल के लिए नवाचार) थीम पर TEDxFuture University का भव्य और अत्यंत सफल आयोजन किया गया। इस बहुप्रतीक्षित  कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को प्रशासन, रक्षा, उद्यमिता, तकनीक, स्वास्थ्य, शिक्षा और डिजिटल मीडिया जैसे विविध क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों से सीधे संवाद का अवसर प्रदान किया और उन्हें नवाचार तथा नेतृत्व के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन समारोह के साथ हुआ। उ‌द्घाटन अवसर पर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं महानिदेशक कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं डॉ. वरुण कपूर, फ्यूचर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति  मुकेश गुप्ता, प्रो-कुलाधिपति  दीप गुप्ता, फर्स्ट लेडी फ्यूचर यूनिवर्सिटी श्रीमती संध्या  गुप्ता, आर्मी वेटरन एवं वीरता पुरस्कार विजेता लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज  कुमार सिन्हा, अभिनेत्री एवं युवा डिजिटल आइकन सुश्री जन्नत जुबैर, कुर्की हेरिटेज के निदेशक एवं मीराबाई की वंश परंपरा से जुड़े हर्षवर्धन सिंह कुर्की, मेडटीन्स की निदेशक (मैरीलैंड, यूएसए) सुश्री सोनिका पिल्ली, नेचुरेंट इंडस्ट्रीज एवं चकनू सिक्योरिटीज के निदेशक श्री यश अग्रवाल, EduAbroad की सीईओ सुश्री आराध्या वत्स, उद्यमी एवं डिजाइन स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट हंसा सिंगला कैकर तथा फ्यूचर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर पंकज कुमार मिश्रा मंचासीन रहे।
कार्यक्रम की थीम और वक्ताओं का परिचय देते हुए कुलपति प्रो. पंकज कुमार मिश्रा ने कहा कि TEDx का उ‌द्देश्य छात्रों को केवल प्रेरक कथाएं सुनाना नहीं, बल्कि उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना है। कुलाधिपति मुकेश गुप्ता ने TEDx को युवाओं के लिए प्रेरणा का नया अध्याय बताते हुए कहा कि विश्ववि‌द्यालय ‘भविष्य के लिए तैयार शिक्षा’ और परिवर्तनकारी विचारों को सशक्त रूप से आगे बढ़ा रहा है। समापन सत्र में कुलपति प्रो. पंकज कुमार मिश्रा ने एजुकेशन सिस्टम 5.0, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ह्यूमन इंटेलिजेंस के संतुलन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि AI-ड्रिवन युग में छात्रों को फ्यूचर-रेडी बनाना एक बड़ी चुनौती है, जिसे रचनात्मकता और क्रिटिकल थिंकिंग से ही साधा जा सकता है। उन्होंने बताया कि AI अब पाठ्यक्रम का अभिन्न हिस्सा बन चुका है और शिक्षण पद्धतियां प्रेरणादायक शिक्षण की ओर अग्रसर हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथि वक्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। कुलाधिपति  ने TEDxFuture University के सफल आयोजन के लिए पूरी टीम, वक्ताओं और विद्यार्थियों को बधाई दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button