गोड्डा

जल जीवन मिशन तहत के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, गोड्डा में जल जीवन मिशन तहत सभी जलसहिया के प्रखंडवार निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड सभागार में एफटीके किट (फील्ड टेस्ट किट) के माध्यम से जल जांच एवं जल गुणवत्ता निगरानी एवं अनुश्रवण विषय पर प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण की अध्यक्षता कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल-गोड्डा के द्वारा की गई।
जल गुणवत्ता विषय के प्रशिक्षण में सभी जलसहिया को संबोधित करते हुए संजय कुमार शर्मा, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के द्वारा बताया गया कि निरंतर जल जाँच कर पोर्टल पर जल जाँच परिणाम को अपलोड़ किया जाना है। अपने-अपने गांव के हर माह 16 जल स्रोतों का एफ टी के किट के माध्यम से जल जांच करेंगी। जल जांच करने उपरांत जलसहिया अपने-अपने गांव का जल जांच प्रतिवेदन WQMIS में अपलोड भी करें। आज तक जितने जलसहिया के द्वारा प्रशिक्षण लिया गया है वो इस सप्ताह में ऑनलाईन WQMIS पोर्टल में प्रविष्टि अवश्य कर ले। ज़िला समन्वयक -आईo ईo सीo शत्रुघ्न प्रसाद के द्वारा जल जीवन मिशन के तहत अन्य सभी अवयवो पर प्रशिक्षण के क्रम में पानी समिति का खाता खोलने, झारजाल में माहवार निर्धारित कार्य की प्रविष्टि, योजनाओं का हैंडओवर, संचालन आदि की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में संजीव कुमार, लैब सहायक-II, एवं निलेश कुमार, माइक्रो बियोलॉजिस्ट जिला जल जांच प्रयोगशाला के द्वारा विस्तार पूर्वक से सभी 12 पैरामीटर यथा (पी.एच, टरबीडीटी, कुल कठोरता, क्लोराइड, क्षारीयता, लोह तत्व, नाइट्रेट, क्लोराइड, फास्फेट, अमोनिया, सल्फेट ) आदि का जल जाँच एक एक कर प्रदर्शन कर जलसहिया को साथ मे जाँच करवाते हुए बताया गया।
मौके पर प्रशिक्षण में सभी  जलसहिया एवं कनीय अभियंता महागामा व प्रखंडवासी समन्वयक उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button