पाकुड़

अमड़ापाड़ा में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण, विधायक हेमलाल मुर्मू समेत हाजी समाद अली का जताया आभार

Blankets distributed among hundreds of needy people in Amdapada, MLA Hemlal Murmu and Haji Samad Ali expressed gratitude.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के अमड़ापाड़ा प्रखण्ड अन्तर्गत जराकी एवं बासमती पंचायत के विभिन्न गांवों में सैकड़ों गरीब, असहाय महिलाओं एवं बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया गया। यह वितरण झामुमो जिला उपाध्यक्ष सह केन्द्रीय समिति सदस्य हाजी समद अली के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा एवं प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां भी मौजूद रहे। जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने बताया कि बढ़ती ठंड और शीतलहरी को देखते हुए लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू के सौजन्य से कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है, ताकि गरीब और असहाय लोगों को ठंड से राहत मिल सके। कंबल पाकर महिलाओं और बुजुर्गों ने विधायक हेमलाल मुर्मू एवं हाजी समद अली के प्रति आभार प्रकट किया। लाभुकों ने कहा कि कंबल मिलने से कड़ाके की ठंड में काफी राहत मिली है। वही झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा एवं प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां ने बताया कि विधायक हेमलाल मुर्मू के सौजन्य से प्रखण्ड की सभी पंचायतों में लगातार कंबल वितरण का कार्य जारी है। ठंड के इस मौसम में विधायक द्वारा किए जा रहे इस जनसेवा कार्य की ग्रामीणों द्वारा सराहना की जा रही है। इस मौके पर युवा मोर्चा जिला सचिव अमित भगत, अल्पसंख्यक मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button