मथुरा

सामान रखने को लेकर बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र के राधा टाउन कॉलोनी में रविवार सुबह लगभग 11 बजे गोलीबारी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस के अनुसार घटना में 62 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई है। एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में यह सामने आया कि मृतक गजेंद्र (उम्र 62 वर्ष) और उन्हीं के मकान के फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाले विष्णु के बीच किसी सामान को रखने को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के दौरान आरोपी विष्णु ने कथित तौर पर गजेंद्र पर फायर कर दिया। गोली लगने से गजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन प्राथमिक उपचार के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर (शिकायत) के आधार पर आरोपी विष्णु के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आरोपी विष्णु को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button