संपूर्ण हिंदू जाति का संगठन है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ – मुख्य वक्ता श्रीप्रकाश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शाताब्दी वर्ष पर अमेठी नगर के दयानंद बस्ती का हिन्दू सम्मेलन एक प्रतिष्ठित स्थल पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।
संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर जगह जगह हिन्दू सम्मेलन का आयोजन संघ परिवार द्वारा किया जा रहा है। देश के प्रत्येक जनपद में नगर और बस्ती स्तर पर हिंदू समाज को संगठित करने के लिए हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को अमेठी नगर के दयानंद बस्ती,शाहगढ़ मंडल एवं गौरीगंज नगर में आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्री प्रकाश जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य संघ के सौ वर्षों की यात्रा की जानकारी सम्पूर्ण हिन्दू समाज तक पहुंचाना है। इन्होंने कहा कि आज हम सब जाति के नाम पर इकट्ठा होते हैं, हमें हिन्दू के नाते एकत्र होने की आवश्यकता है।संघ संपूर्ण हिंदू समाज का संगठन है ,इसमें न कोई छोटा है। कहा कि हिंदू समाज जब जब विघटित हुआ,तब तब देश और राष्ट्र पर संकट आया। ईसाई मिशनरी आज तेजी से काम कर रही है,हिंदू समाज जाति भावना को छोड़कर हिंदू भावना से इकठ्ठा होना चाहिए। मुख्य अतिथि लाल बाबा जी महाराज, संयोजक बाबूलाल शुक्ल, शुभम मिश्र, मातृ शक्ति के रूप में आई सभासद कलावती, मिथिलेश ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन दिलीप सिंह ने किया। इस मौके पर सूबेदार बी पी मिश्र,दिनेश तिवारी, सनोज यादव, डॉ सुधीर अग्रहरि, सत्येंद्र सिंह,रामराज,बृजेश कुमार,आयुष,गौरव के साथ सैकड़ो की संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में भारत माता की आरती के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।

