खैरथल

खैरथल–तिजारा में मुख्यमंत्री दिव्यांगजन स्कूटी योजना अंतर्गत 30 स्कूटी एवं 7 सहायक उपकरण वितरित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल–तिजारा। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’नव उत्थान–नई पहचान, बढ़ता राजस्थान–हमारा राजस्थान’ थीम पर आयोजित कार्यक्रमों के उपलक्ष्य में आयोजित समारोहों की श्रृंखला के अंतर्गत सोमवार को जिला खैरथल–तिजारा में जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा लाभार्थियों को मुख्यमंत्री दिव्यांगजन स्कूटी योजना का लाभ प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट एवं जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी ने लाभार्थियों को मुख्यमंत्री दिव्यांगजन स्कूटी योजना के अंतर्गत 30 दिव्यांगजन लाभार्थियों को स्कूटी चाबी  सौंपी तथा संयुक्त सहायता योजना के अंतर्गत 7 सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी रमेश दहमीवाल, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी गजराज, नीरज भडाना, अंकित महावर, सौरभ सिंह, नवीन यादव सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button