गोड्डा
पथरगामा में महुआ शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, जावा नष्ट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा।पथरगामा प्रखंड के विभिन्न इलाकों में उत्पाद विभाग ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई उत्पाद विभाग के निरीक्षक निलेश सिन्हा के नेतृत्व में की गई। छापेमारी के दौरान अवैध शराब निर्माण में उपयोग किए जा रहे भारी मात्रा में जावा को मौके पर ही नष्ट किया गया, वहीं कई लीटर तैयार महुआ शराब भी जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण में संलिप्त कुछ लोगों को पकड़कर पूछताछ हेतु साथ ले जाया गया।
इस अभियान से अवैध शराब बनाने और बेचने वालों में हड़कंप मच गया है। छापेमारी के दौरान कुछ स्थानों पर अधिकारियों को स्थानीय लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा, हालांकि स्थिति को नियंत्रित करते हुए कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।




