सिंगरौली
पिपरा झांपी में चेक डैम निर्माण पर भारी गड़बड़ी, 1 साल भी नहीं टीका चेक डैम।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ग्राम पंचायत पिपरा झांपी की सरपंच रंगीता खैरवार और पंचायत सचिव द्वारा कराए गए चेक डैम निर्माण को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पंचायत फंड से चेक डैम के नाम पर करीब 5 से 6 लाख रुपये की राशि निकाली गई, लेकिन वह चेक डैम कही है ही नहीं।
32/1 के मसाले से बना था चेक डैम
ग्रामीणों का कहना है कि चेक डैम को सरपंच द्वारा 32/1 के मसाले से बनाया गया था जिसके कारण वह चेक डैम पूरी तरीके से पानी में बह गया और अभी वहां कुछ भी नहीं बचा है।
घटिया निर्माण की शिकायतें पहले भी
गांव के कुछ लोगों द्वारा पहले भी चेक डैम के घटिया निर्माण को लेकर आपत्ति जताई गई थी। लेकिन सरपंच सेकेट्री और दलालों द्वारा पैसे देकर चुप करा दिया गया। ऐसे लोग लिंग की तरह होते है जो पैसे ना मिलने पर खड़े हो जाते है और जब पैसा मिल जाता है तो बैठ जाते है।



