गोड्डा

पथरगामा में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन

किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा। सोमवार को पथरगामा प्रखंड अंतर्गत चिलकारा पैक्स में धान अधिप्राप्ति केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन जिला दंडाधिकारी अभय झा, प्रमुख अवधेश साह, बीडीओ सह अंचलाधिकारी नितेश कुमार गौतम, जिप सदस्य पूर्वी अमित भगत,मुखिया प्रकाश दास, राजद जिला अध्यक्ष सुरेश यादव एवं प्रखंड अध्यक्ष बजरंगी यादव ने संयुक्त रूप से किया।
धान अधिप्राप्ति केंद्र के शुभारंभ से प्रखंड के किसानों में खुशी का माहौल है। इस केंद्र के खुलने से किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा तथा बिचौलियों से भी राहत मिलेगी। अधिकारियों ने किसानों से सरकार द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार धान की बिक्री करने की अपील की। वही प्रखंड के बोहा, गंगटाकला, लतौना, बिसाहा, परसपानी और महेशलिट्टी पैक्स का भी उद्घाटन किया गया।
मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार जायसवाल, जन सेवक राजीव साह,पैक्स अध्यक्ष राधाकांत रमानी, प्रधान नंदलाल रमानी, संजय भगत सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button