छिंदवाड़ा

महाराष्ट्रीयन सेन (नाव्ही )समाज संगठन की बैठक संपन्न l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l

छिंदवाड़ा l लिंगा से दो किलोमीटर दुरी पर कालीरात धाम स्थित संत सेनाजी महाराज मंदिर मे महाराष्ट्रीयन सेन (नाव्ही) समाज संघठन की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा सर्व प्रथम संत सेन महाराज की प्रतिमा पर तिलक चंदन पुष्प माला अर्पित कर बैठक कार्यक्रम का श्रीगणेश किया गया। तत्पश्चात सभी सदस्यों द्वारा अपना परिचय दिया गया उसके बाद संगठन के मूलभूत उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, रचनात्मक कार्य, प्रशासनिक कार्य, आपातकालीन सेवा, खेलकूद गतिविधियों सहित केन्द्र एवं राज्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी कार्यशालाओं के माध्यम से आम नागरिकों तक पहुंचा कर निःस्वार्थ निष्काम भाव पीड़ित मानव सेवा संकल्प के साथ हर क्षेत्र के जनहित से जुड़े स्थानीय मुद्दों को शासन एवं प्रशासन के बीच की कड़ी के रुप में जनसेवक बनकर सभी समस्यायों का निराकरण कराने पर आम सहमति के साथ प्रस्ताव पारित किया गया। जिसमें प्रत्येक सदस्य की सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी। उपस्थित सभी सदस्यों के सर्व सहमति से प्रस्ताव पारित कर बैठक का समापन किया। इस बैठक में विशेष रूप से महाराष्ट्र नाभिक एकता मंच के संस्थापक सचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार गजानन बोरकर, संघठन के पूर्व अध्यक्ष गजानन्द खिरेकर,संघठन के नवनियुक्त अध्यक्ष चंद्रभान बोरकर, मंदिर समिति पूर्व अध्यक्ष चंद्रभान निम्बालकर,जिला समाज संरक्षक संपत बोरकर, मंदिर समिति पूर्व अध्यक्ष देवकरण असोलकर,ग्राम पंचायत बिसापुर के पूर्व उपसरपंच अरुण बोरकर,योगेश राजनकर,कोषाध्यक्ष देवेंद्र बोरकर, एडवोकेट राजेश खिरेकर,सुभाष राजनकर, कमलेश राजनकर, रामजी निम्बालकर, रामचंद्र बोरकर, तुकाराम खिरेकर, रूपराव वानखेड़े, नामदेव मदनकर,उपाध्यक्ष देवा मदनकर,प्रमोद मानकर, उपाध्यक्ष कुसन्या येऊतकर, यादवराव खिरेकर, रामजी वानखेड़े,जनार्दन वानखेड़े सहित वरिष्ठ समाज सेवी बैठक मे उपस्थित रहे। बैठक का संचालन संघठन सचिव हरिश्चन्द्र मदनकर एवं आभार बिसापुर के ग्राम पंचायत सदस्य कमलेश बोरकर ने किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button