असम के दरंग जिले के सरकारी योजनाओं की प्रगति पर मंत्री कृष्णेंदु पाल की उपस्थिति में समीक्षा बैठक।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
असम सरकार के पशुपालन एवं पशु चिकित्सा, मत्स्य आदि विभाग के मंत्री कृष्णेंदु पाल की अध्यक्षता में सोमवार को असम के दरंग जिले के जिला आयुक्त के कार्यालय के सभाकक्ष में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मंत्री ने अपने अधीन चल रहे विभागों के महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं और चल रही परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में मंत्री ने विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा करने के साथ ही योजनाओं के कार्य में यदि कोई कमी है तो उसे चिन्हित कर त्वरित रूप से आगे बढ़ाने के उपाय करने का निर्देश दिया। उन्होंने विकासात्मक योजनाओं के माध्यम से त्रिनमूल स्तर तक लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। विभागों को सरकारी योजनाओं के कार्यों को निकटता से और समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के लिए आह्वान किया। बैठक में गेरिमारी स्थित ब्रूड बैंक (Brood Bank) की प्रगति के विषय पर भी समीक्षा की गई। बैठक में मंगलदई निर्वाचन क्षेत्र के विधायक बसंत दास, सिपाझार निर्वाचन क्षेत्र के विधायक डॉ. परमानंद राजबंशी, जिला आयुक्त पराग कुमार काकती, समाजसेवी मुकुंद डेका के साथ पशुपालन एवं पशु चिकित्सा, मत्स्य एवं लोक निर्माण विभाग (सड़क) के वरिष्ठ अधिकारी, विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सबसे पहले जिले में पहुंचकर मंत्री ने गरुखुटी बहुउद्देश्यीय कृषि परियोजना में संहत एकुवा पार्क का अवलोकन करने के साथ ही गरुखुटी बहुउद्देश्यीय कृषि परियोजना के कार्य-कलापों की समीक्षा की।



